Contact Us

    vitamin d deficiency

    क्या विटामिन डी की कमी से स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

    आपने अक्सर यह सुना ही होगा, कि पोषक तत्वों की कमी से इंसान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह विटामिन-डी की कमी की वजह से एक व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि हड्डियों में दर्द होना, जोड़ों में दर्द होना और मांसपेशियों का काफी ज्यादा कमजोर हो जाना आदि। आपको बता दें, कि विटामिन-डी की कमी से न सिर्फ हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं होती हैं, बल्कि इसकी कमी के कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस और ऑटोइम्यून डिजीज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, कई महिलाओं के मन में, यह सवाल जरूर उठता है, कि क्या विटामिन-डी की कमी की वजह से महिलाओं में स्पॉटिंग जैसी समस्या हो सकती है? तो इस पर डॉक्टर का कहना है, कि नहीं, विटामिन डी की कमी के कारण सीधे तौर पर स्पॉटिंग जैसी समस्या नहीं हो सकती, पर आम तौर पर, विटामिन-डी की कमी की वजह से महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती हैं। जिसमें मासिक धर्म में अनियमितताएँ शामिल हो सकती हैं, दरअसल जो स्पॉटिंग या फिर दूसरी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। आम तौर पर, इसलिए यह इस समस्या का सीधा कारण नहीं हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में, इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  How Is Advanced Hysteroscopy Revolutionising Fertility Treatments?

    क्या विटामिन-डी की कमी की वजह से स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है?

    विटामिन-डी की कमी की वजह से एक व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह जानने से पहले, कि क्या विटामिन-डी की कमी की वजह से स्पॉटिंग जैसी समस्या हो सकती है, या फिर नहीं, इससे पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं, कि आखिर स्पॉटिंग की समस्या क्या होती है? आपको बता दें कि डॉक्टर के अनुसार, स्पॉटिंग यानी कि धब्बे एक तरीके से हल्का खून निकलना होता है, जो एक महिला की नियमित माहवारी से काफी ज्यादा अलग होती है। आम तौर पर, स्पॉटिंग की समस्या दो पीरियड्स के बीच हो सकती है, जैसे कि यह पीरियड्स खत्म होने के बाद, या फिर पीरियड्स से पहले भी हो सकती है। डॉक्टर के अनुसार, स्पॉटिंग की समस्या होना पूरी तरीके से आम होती है। हालांकि, आम तौर पर जहां तक सवाल इस बात का है, कि क्या विटामिन-डी की कमी की वजह से स्पॉटिंग जैसी समस्या हो सकती है? तो इस पर डॉक्टर का कहना है, कि विटामिन-डी की कमी के कारण महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, पर विटामिन डी की कमी के कारण सीधे तौर पर स्पॉटिंग जैसी समस्या नहीं हो सकती है। इससे पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की समस्याएं जिसमें मासिक धर्म में अनियमितताएँ शामिल हो सकती हैं, जो स्पॉटिंग या फिर दूसरी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। एनसीबीआई में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, विटामिन-डी की कमी को अनियमित पीरियड्स और स्पॉटिंग से जोड़ा गया है। दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार विटामिन-डी सेक्स हार्मोन (एस्ट्रोजन/प्रोजेस्टेरोन) को रेगुलेट करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है, जो आम तौर पर, मासिक चक्र को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और साथ ही में ओवुलेशन और गर्भाशय की परत को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं।

    See also   5 Differences Between Implantation Bleeding and Period

    निष्कर्ष : विटामिन-डी और स्पॉटिंग के बीच एक गहरा कनेक्शन पाया गया है, इसलिए अगर आपको पीरियड्स के दौरान स्पॉटिंग की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने और अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या हो रही है और आप इसका समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

    प्रश्न 1. विटामिन-डी और स्पॉटिंग का आपस में क्या कनेक्शन है?

    विटामिन-डी और स्पॉटिंग के बीच एक गहरा कनेक्शन है, क्योंकि विटामिन-डी की कमी की वजह से हार्मोनल असंतुलन हो जाते हैं, जिसकी वजह से पीरियड्स में अनियमितताएँ, स्पॉटिंग और PCOS जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

    See also  पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज होने पर क्या किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें सफेद डिस्चार्ज से राहत पाने के डाइट टिप्स

    प्रश्न 2. क्या विटामिन-डी की कमी की वजह से स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है?

    नहीं, विटामिन डी की कमी के कारण सीधे तौर पर स्पॉटिंग की समस्या नहीं हो सकती, पर विटामिन-डी की कमी के कारण महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। जिस में मासिक धर्म में अनियमितताएँ शामिल हो सकती हैं, जो स्पॉटिंग या फिर दूसरी समस्याओं का कारण बनती हैं।