Contact Us

    A couple embrace indoors, smiling warmly as the man gently touches the woman’s pregnant belly. The woman wears a mauve dress and earrings, while the man wears a light blue kurta. They stand in front of glass doors.

    हवा की खराब गुणवत्ता (AQI) में गर्भवती महिलाओं को हो सकती है आंखों में जलन, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

    दरअसल, हवा की गुणवत्ता दिनों दिन खराब होती नज़र आ रही है। और इस खराब हवा का प्रभाव सभी उम्र के लोगों पर पड़ रहा है। आपको बता दें कि विशेष रूप से इसका बुरा प्रभाव बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं पर काफी ज्यादा पड़ रहा है। अगर इस तरह की स्थिति में, गर्भवती महिलाओं की बात करें, तो उन्हें अपना काफी ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। असल में, हवा की खराब गुणवता की वजह से दुनिया भर के लोगों को न लेवल सांस लेने में परेशानी होती है, बल्कि इसकी वजह से लंग्स से जुड़ी कई तरह की समस्याएं उतपन्न होती हैं। यहीं नहीं इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को आँखों में जलन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपको बता दें, कि हवा की खराब गुणवत्ता में गर्भवती महिलाओं को अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्भवती महिलाओं को इस तरह की स्थिति में, न सिर्फ घर से निकलते वक्त अपने मुँह पर मास्क को पहनना चाहिए, बल्कि साथ में उनको अपनी आँखों की पुरे तरीके से देखभाल करनी चाहिए, इसके लिए वो चश्मा या फिर इसके बारे में किसी मशहूर डॉक्टर से सलाह प्राप्त कर सकती हैं। अब इस तरह की स्थिति में कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है, कि हवा की खराब गुणवत्ता में हम अपनी आँखों को कैसे सही रख सकते हैं, इस तरह की स्थिति से आँखों में होने वाली जलन से अपना कैसे बचाव कर सकते हैं? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से जानकारी प्राप्त करते हैं।

    See also  Supporting Women Through Surgical Pregnancy Termination

    हवा की खराब गुणवत्ता में (एक्यूआई) प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी आँखों की जलन को कैसे कम करें?

    1. घर में रहें

    डॉक्टर के अनुसार, हवा की खराब गुणवत्ता जैसी स्थिति में, जिस तरह एक व्यक्ति को घर के अंदर रहने की सलाह प्रदान की जाती है, आम तौर पर, उसी तरह गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं को भी घर के अंदर ही रहना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। आम तौर पर, ज्यादातर इस दौरान गर्भवती महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए, कि वह बाहर जाने से अपना बचाव करें। अगर किसी गर्भवती महिला को घर से बाहर निकलकर किसी भी तरह का कोई काम नहीं करना है, तो गर पर ही आराम करें और इस दौरान हवा की खराब गुणवत्ता से अपनी आँखों को बचाने के लिए अपनी खिड़की और दरवाजों को बंद करके रखें। इस तरह इससे आपकी आँखों में होने वाली जलन में, अपने आप कमी दिखाई देने लगेगी। 

    2. प्रोटेक्टिव ग्लास पहनें

    आम तौर पर, हवा की खराब गुणवत्ता की वजह से आपकी आँखों में जलन का होना स्वाभाविक है, क्योंकि इस तरह की स्थिति में, हवा में मौजूद प्रदूषक कण आंखों के संपर्क में आते हैं और हमारी आँखों में कई तरह की समस्याओं को पैदा कर देते हैं। दरअसल, इससे आँखों में जलन, खुजली और पानी आने जैसी कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आम तौर पर, अगर आपको आपकी आँखों में होने वाली जलन से बचना है, तो आप जब भी घर से बाहर निकलें, तो अपनी आँखों पर प्रोटेक्टिव ग्लास को जरूर पहनें। आपको बता दें, कि इन दिनों बाजार में प्रदूषण-रोधी चश्मे उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए। 

    See also  Four Major Symptoms of Cholestasis During Pregnancy

    3. फेस वॉश करें

    हर किसी को अपने शरीर और शरीर के सभी अंगों का अच्छे तरीके से ध्यान रखना चाहिए। आम तौर पर, अगर आप अपने किसी भी काम के लिए घर से बाहर गई हैं, तो आप जब भी अपने काम से घर लौटतीं हैं, तो उस दौरान आपको अपनी आँखों की बहुत अच्छे से देखभाल करनी चाहिए। दरअसल, इसका मतलब यह है, कि बाहर के किसी भी काम से घर पर लौटते ही अपने पूरे चेहरे को साफ़ और सादे पानी से धोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर की हवा काफी ज्यादा खराब और प्रदूषण वाली होती है, जो कि हमारी सेहत और आंखों के लिए हानिकारक होती है। आपकी आँखों को साफ़ पानी से धोने से आपकी आँखें पुरे तरीके से साफ़ हो जाएंगी। इसके साथ ही अपने चेहरे को भी बार-बार गंदे हाथों से बिलकुल भी न छुएं। बाहर जाते वक्त इस बात का ख़ास ध्यान रखें, कि आप जब भी बाहर से घर आते हैं, तो हवा में मौजूद पल्यूटेंट आपके हाथों के संपर्क में भी आते हैं। तो इस तरह की स्थिति में ऐसे हाथों से अपनी आंखों और अपने चेहरे को छूना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। इसकी वजह से आपकी आँखों में संक्रमण फैल सकता है और जलन जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। 

    See also  Importance Of Using A Pillow During Your Pregnancy

    निष्कर्ष:

    यह सभी जानते हैं, कि आजकल हवा की गुणवत्ता दिनों दिन काफी ज्यादा खराब हो रही है। इसके कारण दुनिया भर के लोगों को न लेवल सांस लेने में परेशानी होती है, बल्कि इसकी वजह से लंग्स से जुड़ी कई तरह की समस्याएं उतपन्न होती हैं। यही नहीं इसके कारण गर्भवती महिलाओं को आँखों में संक्रमण फैल सकता है और जलन जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। हवा की खराब गुणवत्ता से अपनी आँखों को बचाने के लिए महिलाएं, घर में रहें, प्रोटेक्टिव ग्लास पहनें और फेस वॉश करने जैसे टिप्स को अपना सकती हैं, इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आप आज ही गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वीमेन में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में इसके विशेषज्ञों से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।