गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई समस्यायों का सामना अकेले ही करना पड़ता है। दरअसल, आपने अक्सर यह देखा ही होगा, कि बहुत सारी महिलाओं को गर्भावस्था के अंतिम चरण में, बहुत ही ज्यादा नींद आती है। हालाँकि गर्भावस्था के दौरान, सभी महिलाओं को कई तरह की समस्या जैसे कि शरीर में कई हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ता है और इस तरह की समस्यायों के कारण अक्सर महिलाओं को शरीर में थकान के साथ -साथ कमजोरी भी महसूस होती है। बस एक यही कारण है, कि इस दौरान महिलाओं को नींद भी काफी ज्यादा आती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
पर आपको बता दें, कि इस तरह की स्थिति सभी महिअलों के साथ हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इसके बावजूद, कई महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है, कि क्या गर्भावस्था के अंतिम चरण में सभी महिलाओं को नींद आना एक आम बात होती है? आम तौर पर, क्या इस तरह की स्थिति को असाधारण माना जा सकता है? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि क्या वाकई गर्भावस्था के अंतिम चरण में सभी महिलाओं को नींद आना एक आम बात होती है?
गर्भावस्था के अंतिम चरण में बहुत ज्यादा नींद आना नॉर्मल होता है, या नहीं?
आम तौर पर, डॉक्टर के अनुसार, महिलाओं को गर्भावस्था के अंतिम चरण में, काफी ज्यादा नींद का आना एक आम बात होती है। दरअसल, जैसे कि आप इसके बारे में जानते ही हैं, होंगे कि गर्भावस्था के दौरान, बहुत सारी महिलाओं को कई तरह के हार्मोनल बदलावों जैसी समस्यों से गुजरना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में, एक गर्भवती महिला का शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है और वह इस दौरान अपने आप को काफी ज्यादा सुस्त महसूस करती है। इसके अलावा, एक महिला को इसके कारण काफी ज्यादा नींद भी आती है। आपको बता दें, कि इस तरह की स्थिति कभी -कभी किसी गंभीर समस्या की ओर भी इशारा कर सकती है। इसलिए, अगर किसी महिला को गर्भावस्था के अंतिम चरण में, काफी ज्यादा नींद आती है, तो इस दौरान इस तरह की स्थिति को बिलकुल भी नज़रअंदान नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा ज्यादा समय तक होना एक महिला की सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होता है। इस दौरान, इस तरह की समस्या उत्पन्न होने पर, बिना वक्त गवाए आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें और इस समस्या के पीछे की वजह को जानने की कोशिश करें।
गर्भावस्था के अंतिम चरण में लंबी नींद आने के क्या कारण हो सकते हैं?
1. स्टिलबर्थ से कनेक्शन होना।
2. स्लीप एपनिया जैसी समस्या का होना।
3. जेस्टेशनल डायबिटीज जैसी समस्या का होना।
गर्भावस्था के अंतिम चरण में बहुत ज्यादा नींद आए तो क्या करें?
1. आम तौर पर, अगर आपको गर्भावस्था के दौरान काफी ज्यादा नींद का सामना करना पड़ रहा है, तो इस तरह की स्थिति के बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें और उनको अपनी इस तरह की समस्या के बारे में बताएं।
2. हालांकि, गर्भावस्था के अंतिम चरण में, एक महिला के शरीर को ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है, इसलिए आप अपने पर्याप्त आराम के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता न करें।
3. आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, एक गर्भवती महिला को एक दिन में, लगभग 7 से 9 घंटे की नींद को प्राथमिकता देना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
4. आपको बता दें, कि अगर इस तरह की स्थिति में आपको 7 से 9 घंटे की नींद से भी ज्यादा नींद आ रही है, तो इस दौरान इस तरह के संकेत को बिल्कुल भी ठीक न समझें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
निष्कर्ष
एक औरत के लिए गर्भावस्था बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होती है और इस तरह की स्थिति में महिलाओं को कई समस्यायों का सामना अकेले ही करना पड़ता है। डॉक्टर के अनुसार, महिलाओं को गर्भावस्था के अंतिम चरण में, काफी ज्यादा नींद का आना एक आम बात होती है। इस तरह की स्थिति में, एक गर्भवती महिला का शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है और वह इस दौरान अपने आप को काफी ज्यादा सुस्त महसूस करती है। इस दौरान कुल मिलाकर, समझने वाली बात ये है कि गर्भावस्था के अंतिम चरण में, महिला को एक अच्छी और गहरी नींद प्राप्त करनी चाहिए। अगर इस तरह की स्थिति में आपको हर दिन 8 से 9 घंटे तक की नींद आ रही है, तो इसे लेकर बिलकुल भी चिंता न करें। हां, अगर इस तरह की स्थिति में आप इससे ज्यादा नींद ले रहीं हैं, तो बेहतर है, कि एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपनी कंडीशन के बारे में बताएं। अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर अगर आपको भी गर्भावस्था के अंतिम चरण में, काफी ज्यादा नींद आती है, और आप इस समस्या का समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके बारे में डॉक्टर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।