Contact Us

    2149996107

    क्या प्रेगनेंसी में गुड़ का पानी पीना होता है अच्छा? इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें

    इस बात को सभी जानते हैं, कि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कई तरह की समस्याओं से गुजरती है और इस तरह की स्थिति में उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं, आम तौर पर, जिनको वह अकेले ही सहती हैं। दरअसल, गर्भावस्था का दौर एक महिला के लिए काफी ज्यादा पीड़ादायक होता है। इस तरह की स्थिति में कई बार हर छोटी-छोटी परेशानी के लिए दवा का सेवन करने की बजाए, अपने रोजाना के खान-पान में कुछ नेचुरल बदलाव करने से काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। जैसे कि गर्भावस्था के दौरान गुड़ के पानी का सेवन करना, हालांकि ,यह सुनकर आपको काफी ज्यादा हैरानी हो रही होगी, पर कई पुरानी बजुर्ग महिलेन गर्भावस्था के दौरान गुड़ के पानी का सेवन करने की सलाह प्रदान करती थीं। आपको बता दें कि उस दौरान उन महिलाओं का मानना था कि गुड़ के पानी का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी को कण्ट्रोल करने और इसके साथ ही, उनके पाचन से जुडी कई तरह की परेशानियों को कम करने में काफी ज्यादा सहायता प्राप्त हो सकती है। पर, आज के समय में कई गर्भवती महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है, कि क्या ये तर्क सही है? क्या सच में गर्भावस्था के दौरान गुड़ का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, कि क्या प्रेगनेंसी में गुड़ का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है?

    See also  Are You Suffering From Nausea Or Vomiting During Pregnancy? Let's Identify The Causes And Their Management Strategies

    क्या गर्भावस्था के दौरान गुड़ का पानी अच्छा होता है? 

    दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि ज्यादातर गर्भावस्था के दौरान गुड़ के पानी का सेवन करना सुरक्षित होता है, पर इसका सेवन एक सिमित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि आम तौर पर यह शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा, और आयरन प्रदान प्रदान करता है और इसके साथ ही कबज जैसी समस्या से बचाता है। आपको बता दें कि सर्दिओं जैसे मौसम में इसक सेवन करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि आमतौर पर, यह गर्मी प्रदान करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी जयादा सहायता प्रदान कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें,कि इसके इलावा भी गर्भावस्था के दौरान गुड़ के पानी का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. गुड़ पाचन क्रिया में सहायक होता है

    इसके साथ ही, इसके बारे में डॉक्टर का कहना है, कि गुड़ एक व्यक्ति के पाचन में भी काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में, ज्यादातर गर्भवती महिलाएं पेट से जुडी कई तरह की समस्यायों से जहज करहि होती हैं, जैसे कि गैस, बदहजमी और पाचन क्रिया से जुड़ी कई तरह की समस्यें आदि। इस दौरान गुड़ के सेवन से पाचन किरिया बेहतर बनती है और साथ में इससे खाना आसानी से पांच जाता है। आम तौर पर, केवल इतना ही नहीं गर्भावस्था के दौरान गुड़ के पानी का सेवन करने से अक्सर इस दौरान महिलाओं को होने वाली एसिडिटी और पेट दर्द जैसे लक्षणों से काफी ज्यादा राहत प्राप्त होती है। 

    See also  क्या गर्भवती महिला के लिए आठवें महीने में डिलीवरी कराना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

    2. मल त्याग को काफी ज्यादा बढ़ावा देता है

    आपको बता दें कि ज्यादातर गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कब्ज जैसी समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। आम तौर पर, इस तरह की स्थीति में, गुड़ का हल्का लैक्सेटिव प्रभाव कबज जैसी समस्या को कंट्रोल करने और इस तरह की समस्या से राहत प्रदान करने में काफी ज्यादा सहयता प्रदान करता है। दरअसल, गर्भावस्था जैसी स्थिति में, यह एक महिला के पुरे पाचन में सुधार करता है और साथ ही भोजन करने के बाद पेट फूलने और बेचैनी जैसी समस्या को कम करने में काफी ज्यादा सहायता करता है। कुलमिलाकर गुड़ का सेवन सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, पर गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।

    निष्कर्ष

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुराना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के दौरान, एक महिला को कई बार हर छोटी-छोटी परेशानी के लिए दवा का सेवन करने की बजाए, अपने रोजाना के खान-पान में कुछ नेचुरल बदलाव करने चाहिए, जैसे कि गुड़ के पानी का सेवन करना। हालाँकि,गर्भावस्था के दौरान गुड़ के पानी का सेवन करना सुरक्षित होता है, पर इसका सेवन एक सिमित मात्रा में करना चाहिए। डायबिटीज या फिर जेस्टेशनल डायबिटीज जैसी समस्या से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को गुड़के पानी से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि गुड़ में चीनी मौजूद होती है। गुड़ का पानी बहुत गर्म या फिर बहुत ठंडा पीने की बजाय गुनगुना पीना पीना सबसे ज्यादा अच्छा होता है। गर्भवती महिलाओं को इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए और ज्यादातर इस को एक संतुलित आहार के तौर पर लेना चाहिए। इस तरह की स्थिति में, मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, अपनी डाइट में गुड़ का पानी शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, तो आज ही गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    See also  Understand the Reasons Why You Could Be Infertile