Contact Us

    Ayurvedic shilajit benefits

    सर्दियों में बढ़ने वाली वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या से आराम पाने के लिए कौन से 3 घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें!

    दरअसल, सर्दियों के दौरान बहुत सी महिलाएं वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या से परेशान रहती हैं। यह समस्या बहुत ही आम होती है, जिसमें योनि में सूखापन बढ़ने के साथ -साथ इरिटेशन का भी एहसास हो सकता है। इसके अलावा, इसकी वजह से न केवल बहुत सी महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द महसूस हो सकता है, बल्कि इससे खुजली और तेज सेंसेशन या फिर जलन जैसी दिक्कतें भी महसूस हो सकती हैं। इसके साथ ही, कुछ महिलाओं में सेक्स के बाद ब्लीडिंग मतलब की खून आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि वेजाइनल ड्राइनेस एक दर्दनाक स्थिति है, जिसका सर्दियों में बार-बार होने का खतरा काफी ज्यादा बना रहता है। इस तरह की स्थिति में, सभी महिलाओं के लिए वेजाइनल सेहत को बनाकर रखना और साथ में खुद का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में, सर्दियों में बढ़ने वाली वजाइनल ड्राइनेस की समस्या से आराम पाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ घरेलू नुस्खे शामिल कर सकती हैं, जिसमें दही का सेवन, विटामिन ई रिच फूड्स और प्राप्त मात्रा में पानी का सेवन करना शामिल है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

    वेजाइनल ड्राइनेस के कारण क्या है? 

    वैसे तो, महिलाओं में वजाइनल ड्राइनेस की समस्या के कई कारण हो सकते हैं। इस में से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    See also  डॉक्टर से जानें,आखिर सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

    1. महिअलों के शरीर में मेनोपॉज, गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर का कम हो जाना। 

    2. डिप्रेशन और कैंसर जैसी समस्याओं के दौरान ली जाने वाली एंटीहिस्टामाइन गोलियों का साइड-इफेक्ट्स। 

    3. कोई पुराना ऑटोइम्यून रोग, सिंड्रोम और डायबिटीज जैसी बीमारियों का होना। 

    4. लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ कारण जैसे स्मोकिंग, तनाव और गैर सेहतमंद लाइफस्टाइल का होना। 

    वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या से बचने के क्या उपाय हो सकते हैं? 

    आम तौर पर, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि एक सही तरीके और कुछ महत्वपूर्ण सावधानियों का इस्तेमाल करके वजाइनल ड्राइनेस और इंटिमेसी जैसी समस्या के दौरान होने वाली दिक्कत को कम किया जा सकता है। दरअसल, आप की जानकारी के लिए आपको बता दें, कि होने वाली इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप रोजाना अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने, अपने शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाकर रखने, वॉटर-बेस्ड लुब्रिकेंट्स का उपयोग करने और साथ में सेक्स से पहले फोरप्ले की मदद लेने जैसी कुछ सावधानियों और उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, अगर इन सब का उपयोग करने के बावजूद भी किसी महिला को दर्द और योनि में सूखापन की समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसके लिए आपको तुरंत किसी अच्छी स्पेशलिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। 

    वेजाइनल ड्राइनेस के घरेलू उपचार 

    दरअसल, वेजाइनल ड्राइनेस जैसी समस्या से अपना बचाव करने के लिए आप निम्नलिखित घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जैसे कि 

    See also  पीरियड में कम ब्लीडिंग होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके उपचारों के बारे में

    1. दही का सेवन करना 

    दरअसल, दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक माना जाता है, इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स एक व्यक्ति के पेट में सेहतमंद बैक्टीरिया को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आम तौर पर, इसके सेवन से न केवल डाइजेशन में सुधार होता है, बल्कि इससे वेजाइनल सेहत में भी काफी ज्यादा सुधार देखा जा सकता है। असल में, यह इन्फेक्शन के खतरे को तो कम करता ही है, पर इसके साथ- साथ यह ड्राइनेस की समस्या को भी रोक देता है। इसके इलावा, दही में मोज़ूद प्रोबायोटिक्स आपके ब्लैडर को भी सेहतमंद रखने में काफी ज्यादा सहयता करते हैं। दरअसल, प्रोबायोटिक्स के लिए आप दही के अलावा अपनी डाइट में पनीर, अचार और किमची को भी शामिल कर सकते हैं। 

    2. विटामिन ई रिच फूड्स का सेवन करना

    दरअसल, अगर हमारे शरीर को बिलकुल सही मात्रा में विटामिन ई मिलता रहे, तो इससे न केवल शारीरिक सेहत बेहतर होती है, बलिक इससे वेजाइनल लुब्रिकेशन में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी होती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ज्यादातर महिलाओं में वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या मेनोपॉज के बाद बढ़ती है। इस तरह की स्थिति में, अपनी डाइट में विटामिन ई रिच फूड्स को शामिल करने पर, योनि में होने वाली ड्राइनेस की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

    3. हाइड्रेटेड रहना 

    आपको बता दें, कि वेजाइनल ड्राइनेस जैसी समस्या से अपना बचाव करने के लिए खूब पानी पीना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह इस समस्या से बचने का एक बहुत ही आसान तरीका हो सकता है। इसलिए, इस तरह की समस्या से आराम पाने के लिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी का सेवन करना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप गर्म सूप, दाल का पानी, नारियल का पानी और फल- सब्जियों के जूस का सेवन कर सकते हैं। 

    See also  क्या गर्भवती महिला के लिए आठवें महीने में डिलीवरी कराना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

    निष्कर्ष: सर्दियों में महिलाओं को वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या आम होने के साथ- साथ इस के बार -बार होने का जोखिम काफी ज्यादा रहता है। दरअसल, कई कारणों से महिलाओं को वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर का कम होना, टीहिस्टामाइन गोलियों का साइड-इफेक्ट्स और कोई पुराणी बीमारी होना शामिल हो सकता है। ऐसे में बढ़ने वाली वजाइनल ड्राइनेस की समस्या से आराम पाने के लिए आप अपनी डाइट में दही का सेवन, विटामिन ई रिच फूड्स और प्राप्त मात्रा में पानी का सेवन करना जैसे कुछ घरेलू नुस्खों को शामिल कर सकती हैं। वजाइना से जुड़ी गंभीर समस्या होने आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और वजाइना से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं।