Contact Us

    4045

    डॉक्टर से जानें,आखिर सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

    माँ बनना हर औरत का सामना होता है, पर गर्भावस्था के दौरान एक महिला को अपना और अपने बच्चे का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। विशेष तौर पर, सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अपना ध्यान रखने की बहुत ही ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि इस दौरान गर्भवती महिलाएं आसानी से सर्दी की चपेट में आ जाती है। आम तौर पर, इसके अलावा, सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं द्वारा पानी का सेवन कम करने और सर्द हवाओं वाले वातावरण की वजह से उनको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें सिर में काफी दर्द होना, जी मिचलाना, हाथ पैर में सूजन होना और उल्टी होना जैसी बीमारियां शामिल हो सकती हैं। दरअसल, इस बात को तो सभी जानते ही होंगे, कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की त्वचा पहले से ही खींचती है और सर्दियों की शुष्क हवाओं के कारण यह और भी ज्यादा रूखी और बेजान सी हो जाती है। जिसकी वजह से एक गर्भवती महिला को पेट, हाथों और पैरों पर तेज खुजली जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इन्ही कारणों की वजह से गर्भवती महिलाओं को सर्दियों के मौसम में अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आम तौर पर, डॉक्टर भी इस दौरान महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखने की सलाह प्रदान करते हैं, जिस में सेहत का विशेष ध्यान रखने के साथ- साथ, लेयर्स में कपड़ों को पहना, पैर और सिर को ढक कर रखना, दिन में 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करना, अपने हाथों को साफ रखना और रोजाना पौष्टिक आहार का सेवन करना जैसी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  गर्भवती महिलाओं को 400+AQI में भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है?

    डॉक्टर के अनुसार, सर्दियों में, गर्भवती महिलाओं को कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, इससे होने वाली समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है। गर्भवती महिलाएं निम्नलिखत बातों का ख़ास ध्यान रख सकती हैं, जैसे कि 

    1. लेयर्स में कपड़ों को पहना 

    डॉक्टर के अनुसार, एक गर्भवती महिला को अपना शरीर गर्म रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि इससे पेट में पल रहे बच्चे की सेहत ठीक रहती है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर का तापमान आम से काफी ज्यादा रहता है, पर सर्द हवाओं के कारण शरीर जल्दी प्रभावित हो जाता है, जिस से समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, इस तरह की स्थिति से अपना बचाव करने के लिए गर्भवती महिलाओं को लेयर्स में कपड़े पहनने की सलाह प्रदान की जाती है। इससे शरीर गर्म और आरामदायक महसूस करता है। बेचैनी महसूस होने पर आप एक लेयर को उतार सकती हैं। 

    2. सिर और पैरों को ढक कर रखना 

    आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में चाहे आम इंसान हो या फिर गर्भवती महिलाएं हों दरअसल सभी को पैर और सिर से ही सर्दी -जुकाम होता है। इसलिए, सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अपना सिर और पैर अच्छे तरीके से ढक कर रखना चाहिए। इससे न केवल शरीर ठीक रहता है, बल्कि इससे शरीर सही तरीके से गर्म रहता है। 

    See also  सर्दियों में बढ़ने वाली वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या से आराम पाने के लिए कौन से 3 घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है? डॉक्टर से जानें!

    3. दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीना 

    हालांकि, सर्दियों के मौसम में अक्सर सभी को प्यास कम लगती है और इसकी वजह से हर कोई सर्दियों में पानी का सेवन कम ही करता है, जो शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। आम तौर पर, शरीर में डिहाइड्रेशन होने की वजह से लोगो को थकान, कब्ज और एम्नियोटिक फ्लूइड कम होने जैसी कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। कम पानी पीने की वजह से इस तरह की समस्या का शिकार एक गर्भवती महिला भी हो सकती है, इसलिए इस तरह की समस्याओं का शिकार होने से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को सर्दियों के दिनों में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह माँ और बच्चे दोनों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर गर्भावस्था के दौरान आपको सादा पानी पीने में दिक्कत महसूस होती है, तो आप गर्म सूप, नारियल पानी और हर्बल टी का भी सेवन कर सकते हैं। 

    4. पौष्टिक आहार का सेवन करना 

    See also  एनीमिया की शुरुआत में महिलाओं में कौन-कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    गर्भावस्थाके दौरान पौष्टिक आहार का सेवन करना एक महिला के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे माँ और बच्चे दोनों की सेहत बनी रहती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अक्सर गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, मौसमी फल, संतरा, अमरूद, अनार, गाजर, पालक और मेथी का सेवन करना सर्दियों में गर्भवती महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

    निष्कर्ष: वैसे तो, हर मौसम में गर्भवती महिला को अपना ध्यान रखना चाहिए, पर सर्दियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अपना ख़ास ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योकि इस दौरान छोटी से छोटी दिक्क्त बड़ी परेशानी बन सकती है। सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए बहुत सी बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, जिस में पौष्टिक आहार का सेवन करना, लेयर्स में कपड़े पहनना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना जैसी कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान गर्भवती महिअलों को अपने खानेपीने का भी ख़ास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इस के विहेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।