दरअसल, गर्भधारण करना सभी महिलाओं के लिए इतना ज्यादा आसान या फिर आम काम नहीं होता है। दरअसल, ऐसे में कई महिलाओं को गर्भधारण करने में कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है और इसमें से कई ऐसे होते हैं, जो बिल्कुल भी कंसीव नहीं कर पाते हैं। आम तौर पर, आज के समय में, कंसीव न कर पाने वाले लोगों की समस्या पहले से काफी ज्यादा हो गयी है। यह एक चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि इस समस्या के जिम्मेदार लोग कहीं न कहीं खुद होते हैं। आज लोगों की खानपान की ठीक आदत न होना और गलत जीवन शैली को अपनाना जैसी आदतों की वजह से यह समस्या उत्पन्न होती है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि गर्भधारण करने से पहले महिलाओं को न केवल अपनी सेहत का बल्कि अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में, आपको अपने शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण देना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल, इसी तरह प्रेगनेंसी से पहले विटामिन डी लेना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे न केवल कंसीव करने की क्षमता बढ़ती है, बल्कि आगे चलकर बीमार होने के जोखिम भी काफी कम हो जाते हैं। ऐसे में, कंसीव करने के लिए न केवल विटामिन डी की जरूरत होती है, बल्कि अपनी डाइट और जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव करने की भी जरूरत होती है। इसी के चलते आपको अपनी डाइट में, जंक और प्रोसेस्ड फूड को बिल्कुल भी शामिल नहीं करना चाहिए और नियमित रूप से एक्सरसाइज और नींद में सुधार करना चाहिए। इससे आपको कंसीव करने में काफी मदद प्राप्त हो सकती है। विटामिन डी से आपको कई फायदे प्राप्त हो सकते हैं, जैसे कि जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होना, फर्टिलिटी में काफी सुधार होना, इम्युनिटी बेहतर होना और कॉम्प्लिकेशन में कमी होना आदि शामिल हो सकते हैं।
आइये इस लेख के माध्यम से इस के बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।
गर्भावस्था से पहले विटामिन डी के सेवन से मिलने वाले फायदे
आम तौर पर, गर्भावस्था से पहले विटामिन डी का सेवन करने के फायदे निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि
1. जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होना
दरअसल, जो महिलाएं गर्भधारण करने की कोशिश कर रही हैं, या फिर जो गर्भधारण करना चाहती है, असल में उन को विटामिन डी का सेवन अवश्य करना चाहिए, ताकि इस से गर्भावस्था के दौरान होने वाले जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा कम से कम हो और सब कुछ नॉर्मल ही हो। दरअसल, आपको बता दें, कि विटामिन डी न केवल इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार लाता है, बल्कि यह खून में कैल्शियम के स्तर को स्थिर करने में भी काफी ज्यादा सहायक साबित हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान ग्लूकोज के स्तर को भी स्थिर बनाये रखने में मददगार साबित होता है विटामिन डी।
2. कॉम्प्लिकेशन में कमी होना
आम तौर पर, हम में ज्यादातर महिलाएं चाहती है, कि वह गर्भवती हो जाये और किसी भी तरह की परेशानी न आए। ऐसे में, प्रेग्नेंसी की चाह रखने वाली महिलाओं को विटामिन डी का सेवन करना और अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। गर्भधारण करने से पहले विटामिन डी का सेवन करना भविष्य में होने वाली जटिलताओं को कम कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान, महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसके कारण प्रीक्लेम्पसिया और प्रीटर्म बर्थ का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इन खतरों को कम करने के लिए आप विटामिन डी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा फायदा प्राप्त हो सकता है।
निष्कर्ष: विटामिन डी सेहत के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, इसमें किसी भी तरह का कोई शक नहीं है। जो महिलाएं गर्भधारण करना चाहती हैं, उन्हें प्रेगनेंसी से पहले अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में, ध्यान रखना जरूरी होता है, कि शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिल रहे हैं, या फिर नहीं। दरअसल, गर्भावस्था से पहले विटामिन डी लेना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि इससे कंसीव करने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है और इस तरह की स्थिति में, बीमार होने का खतरा भी काफी ज्यादा कम हो जाता है। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह पर, विटामिन डी सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं और विटामिन डी प्राप्त करने का सबसे अच्छा स्रोत धुप सेंकना होता है, इससे आपको विटामिन डी अधिक मात्रा में प्राप्त हो सकता है। इससे आपको कई तरह के फायदे प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें न केवल आपकी फर्टिलिटी में सुधार होता है, बल्कि अगर कि समस्याओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है। शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा होने पर प्रेगनेंसी के दौरान महिला का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इस के विशेषज्ञों से इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1. गर्भावस्था से पहले किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है?
दरअसल, गर्भावस्था से पहले सेहतमंद खानपान पर ध्यान देना, नियमित व्यायाम करना, भार को काबू में रखना, धूम्रपान, शराब और नशीली वस्तुओं से दूर रहना, काफी मात्रा में कैफीन का सेवन करने से बचना, तनाव मुक्त रहने की कोशिश करना और नियमित डॉक्टर से अपनी जांच करवाना जैसी कई बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता होता है।
प्रश्न 2. क्या गर्भधारण करना सभी महिलाओं के लिए आसान होता है?
असल में, नहीं गर्भधारण करना सभी महिलाओं के लिए आम या फिर आसान नहीं होता है। ऐसे में, लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं सिर्फ एक साल के अंदर ही गर्भवती हो जाती हैं, परन्तु इनमें से 15 प्रतिशत महिलाओं को गर्भधारण करने में कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है।