Contact Us

    pregnant woman using laptop with blank white screen

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए नाइट शिफ्ट जॉब करना होता है कितना ज्यादा सुरक्षित? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    हम में से ज्यादातर लोगों को गर्मियों का मौसम बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है, क्योंकि इस दौरान लोगों को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर, इस मौसम में व्यक्ति की हालत काफी ज्यादा कमजोर सी हो जाती है, क्योकि इस दौरान ज्यादा धूप और गर्मी के कारण व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसके कारण व्यक्ति का शरीर काफी ज्यादा थकान महसूस करता है। दरअसल, इस मौसम को न पसंद करने का कारण केवल पसीना, एलर्जी या फिर त्वचा में होने वाली खुजली ही नहीं होती है, बल्कि इस दौरान होने वाली सेहत से जुड़ी कई तरह की गंभीर समस्याएं भी शामिल होती हैं, जो जीवन शैली को बुरी तरीके से प्रभावित करके रख देती हैं। यह मौसम महिलाओं के लिए कई तरह की चुनौतियों को लेकर आता है, जिस में महिलाओं को इस मौसम में सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इन्हीं समस्याओं में पीरियड्स में होने वाली समस्याएं भी शामिल हैं। दरअसल, कुछ महिलाओं को गर्मियों के दिनों में पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द और क्रैंप्स की समस्या की शिकायत रहती है, जिसके कारण के बारे में महिलाएं ज्यादा कुछ समझ नहीं पाती हैं। ऐसे में, ज्यादातर महिलाएं इसके बारे में जानना चाहती हैं, कि आखिर किन कारणों की वजह से गर्मियों के दिनों में पीरियड क्रैम्प्स बढ़ जाते हैं? 

    आमतौर पर, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि गर्मियों में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और क्रेम्प्स की समस्या बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें शरीर में पानी की कमी होना, शरीर में थकान और कमजोरी का बढ़ना, शरीर में हार्मोनल बदलाव की समस्या होना और खाने-पीने की गलत आदतों को अपनाना जैसे कई कारण इसमें शामिल हो सकते हैं। इस दौरान समस्या बढ़ने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योकि, अगर आप इस दौरान समय रहते अपनी सेहत पर ध्यान दे देते हैं और असल वजह का पता कर लेते हैं, तो इससे आप आगे चलकर होने वाली समस्या से अपना बचाव कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    गर्मियों के दिनों में पीरियड क्रैम्प्स ज्यादा होने के कारण!

    आम तौर पर, गर्मियों के दिनों में महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स ज्यादा होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें से कुछ निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

    See also  आखिर हार्मोन इंबैलेंस के वो कौन से लक्षण हैं, जिन को अक्सर महिलाएं कर देती हैं, नजरअंदाज? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    1. शरीर में पानी की कमी होना 

    दरअसल, गर्मियों में अक्सर ही लोगों का शरीर डिहाइड्रेट रहता है, जिसके कारण उन को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हो सकते हैं। गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी होना लाजमी है। विशेषकर महिलाओं के शरीर में गर्मियों के दिनों में पानी की कमी देखी जाती है, जिसके कारण महिलाओं को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है, जिसमें पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैंप्स में बढ़ोतरी होना शामिल है। आम तौर पर, जब किसी महिला के शरीर में पानी की कमी हो जाती है,

    तो इसके कारण उसके शरीर की मांसपेशियों में काफी ज्यादा सिकुड़न आ जाती है, जिसके कारण इस तरह की स्थिति में क्रैंप्स और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। 

    2. शरीर में थकान और कमजोरी बढ़ना 

    दरअसल, काम के चलते हर मौसम जैसे गर्मियों के दिनों में महिलाओं के शरीर में कमजोरी व थकान रहना काफी ज्यादा आम होता है। पर, अगर ऐसे में जब शरीर में काफी ज्यादा मात्रा में पानी की कमी हो जाती है, तो इसके कारण पीरियड्स में सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती है और ऐसे में क्रैंप्स की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आम तौर पर, ऐसे में अपनी सेहत पर महत्वपूर्ण ध्यान देना काफी ज्यादा जरूरी होता है। 

    3. शरीर में हार्मोनल बदलाव की समस्या होना 

    ऐसे में यह बात बिल्कुल सच है, कि महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव की समस्या होना आम है। आम तौर पर, गर्मियों के मौसम में भी महिलाओं को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गर्मियों में तापमान बढ़ने, सनलाइट ज्यादा होने और शरीर में पानी की कमी होने के कारण महिलाओं के हार्मोन स्तर में काफी ज्यादा बदलाव आ जाता है, जिसके कारण पीरियड्स आने पर दर्द और क्रैंप्स काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। 

    4. खाने-पीने की गलत आदतों को अपनाना 

    आज के समय में ज्यादातर लोग चाहे वो महिलाएं हो या फिर पुरुष गलत खानपान के कारण ही शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। आम तौर पर, यह तो आप जानते ही होंगे, कि गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जिस में कि ज्यादातर शुगर फूड्स शामिल होता है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह शुगर शरीर के अंदर इन्फ्लेमेशन और अन्य समस्याओं को बढ़ाता है, जिसके कारण महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। 

    See also  क्या प्रेगनेंसी में गुड़ का पानी पीना होता है अच्छा? इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें

    पीरियड्स में क्रैंप्स से बचने के क्या-क्या तरीके हो सकते हैं? 

    आम तौर पर, हर महिला चाहती हैं, कि उसको पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द या फिर क्रेम्प्स जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। ताकि वह अपनी दिनचर्या अच्छे से शुरु और खत्म कर सके। इसलिए, ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं, कि आपको पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द या फिर क्रेम्प्स जैसी समस्या का सामना न करना पड़े, तो इसके लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं, जैसे 

    1. भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना 

    दरअसल, अगर आप चाहती हैं, कि पीरियड्स के दौरान आपको ज्यादा दर्द का सामना न करना पड़े तो इसके लिए आप रोजाना भरपूर मात्रा में पानी का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी के पी सकती है। ऐसे में, आप केवल पानी ही नहीं, बल्कि इसके साथ साथ नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ भी पी सकती हैं, जो पीरियड्स में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। इससे न केवल शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द भी काफी कम हो जाता है। 

    2. सेहतमंद जीवनशैली अपनाना 

    दरअसल, पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और क्रेम्प्स से छुटकारा पाने के लिए आप एक सेहतमंद जीवनशैली को अपना सकती हैं, इसके लिए आप हरी सब्जियां, फल, दाल, और आयरन से भरपूर भोजन का सेवन कर सकती हैं। ऐसे में, आपको अपनी डाइट में ज्यादा तले-भुने साथ में मसालेदार खाने को अपनी डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, आप रोजाना एक्सरसाइज या फिर योग करना, कैफीन और जंक फूड से दूर रहना, गर्म पानी की सिकाई करना और पर्याप्त मात्रा में नींद लेना जैसे कई उपायों को कर सकती हैं। 

    निष्कर्ष: गर्मियों का मौसम किसी- किसी को ही पसंद होता है, पर अधिकतर लोगों को यह मौसम न पसंद होता है। क्योकि, इस मौसम में लोगों को शरीर से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमें न केवल शरीर से पसीना निकलना, एलर्जी या फिर त्वचा में होने वाली खुजली की समस्या शामिल होती है, बल्कि इसमें महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स ज्यादा होने की समस्या भी बढ़ जाती है। महिलाओं में यह समस्या काफी परेशान करने वाली होती है और इसके कई कारण भी हो सकते हैं अगर इस तरह की स्थिति में दर्द काफी हो, दर्द हर महीने बढ़ रहा हो और दवा का सेवन करने के बाद भी आराम न मिले, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, ऐसा होना किसी अन्य समस्या का भी संकेत हो सकता है। गर्मियों में पीरियड क्रैम्प्स बढ़ना काफी आम होता है। अगर आप इस दर्द को कंट्रोल में करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सही खान-पान, पानी की पर्याप्त मात्रा और थोड़ी सी सावधानी बरत सकती हैं। महत्वपूर्ण है, कि आप अपने शरीर की जरूरतों को समझें और समय समय पर ध्यान देना सबसे बेहतर और अच्छा इलाज माना जाता है। समस्या बढ़ने पर आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और पीरियड्स के दौरान होने वाली किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    See also  महिलाओं के लिए शिलाजीत के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. गर्भावस्था के दौरान ब्लीडिंग होने पर कब घबराने की जरूरत होती है? 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि अगर आपको गर्भावस्था के दौरान हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है और साथ में उस का रंग लाल होने के साथ साथ अगर आपके पेट में तेज दर्द होता है, तो यह ठीक संकेत नहीं है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति काफी गंभीर होती है, जिस में घबराने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। दरअसल, यह आपके गर्भपात की ओर इशारा करता है, इसलिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए। 

    प्रश्न 2. पीरियड के दौरान किन बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है?

    दरअसल, पीरियड के दौरान महिलाओं को कई बातों का ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है, जिस में कि सबसे पहले सफाई का ध्यान रखना, समय समय पर पैड बदलने का ध्यान रखना, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना, संतुलित भोजन का सेवन करना, दर्द होने पर पेट की गर्म सिकाई करना, पर्याप्त नींद लेना, कपड़ों की फिटिंग का ध्यान रखना और गंभीर स्थिति उत्पन्न न होने पर डॉक्टर से मिलना जैसी कई बातों का ध्यान रखने की काफी ज्यादा जरूरत होती है।