Contact Us

    Cholestasis symptoms during pregnancy

    क्या गर्दन में बार-बार सूजन आना थायराइड की बीमारी का संकेत होता है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षणों के बारे में!

    आज के समय में लोगों को सूजन की समस्या होना आम बात होती है, यह समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है और किसी भी वक्त किसी भी वर्ग के व्यक्ति को परेशान कर सकती है। दरअसल, कई बार सूजन इंजरी, इंफेक्शन या फिर एलर्जी जैसी छोटी-मोटी समस्या की शुरुआत का संकेत भी हो सकता है। पर, कई बार अचानक से बढ़ती सूजन मेडिकल इमरजेंसी का भी संकेत हो सकता है। इसलिए, इस तरह की समस्या को आम समझ कर ज्यादा दिनों तक नजरअंदाज करना काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली सूजन कई बार अलग-अलग समस्याओं का एक बहुत बड़ा संकेत हो सकता है। 

    हालांकि, शरीर के हिस्सों में आने वाली सूजन में गर्दन में होने वाली सूजन भी शामिल है, जिसे ज्यादातर लोग या तो नजरअंदाज कर देते हैं, या फिर उस पर ध्यान ही नहीं देते हैं। पर आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है, कई बार यह थायराइड जैसी किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिस पर ध्यान देना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। डॉक्टर के अनुसार, गर्दन में आने वाली सूजन से कई संभावित समस्याएं हो सकती हैं, जो कई बार छोटे संक्रमण से बड़े संक्रमण का कारण बन सकती हैं। इसलिए गर्दन में होने वाली सूजन की समस्या को ज्यादा समय तक नजरअंदाज करना सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है। समय पर इलाज और डॉक्टरी जांच की काफी ज्यादा जरूरत होती है। 

    See also  गर्भवती महिलाओं को 400+AQI में भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    हालांकि, गर्दन में सूजन न केवल शरीर से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का संकेत हो सकता है, बल्कि यह थायराइड से जुड़ी बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। दरअसल, एक व्यक्ति के गर्दन के आगे वाले भाग में मौजूद थायराइड ग्रंथि शरीर की ऊर्जा बनाने और खर्च करने की प्रक्रिया को कंट्रोल में रखने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करती है। गर्दन में होने वाली सूजन, गांठ महसूस होना और इसका आकार बढ़ना थायराइड से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। पर, ध्यान रहे गर्दन में होने वाली सूजन हर बार थायराइड की समस्या का संकेत नहीं होता है, क्योंकि कई बार यह इंफेक्शन, लिम्फ नोड्स या फिर दूसरे कारणों की वजह से भी हो सकती है। पर फिर भी इसे हलके में लेना ठीक नहीं होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इसके डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    गर्दन में दिखने या महसूस होने वाले बदलाव क्या हो सकते हैं?

    दरअसल, गर्दन में दिखने या फिर इस दौरान महसूस होने वाले लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. व्यक्ति को गर्दन के सामने सूजन या फिर उभार दिखाई देना। 

    2. बोलने पर आवाज बैठ जाना या फिर कुछ भारी सा महसूस होना। 

    3. सांस लेने पर हल्की सी दिक्कत महसूस होना। 

    4 कुछ भी खाते वक्त या फिर निगलते वक्त गले की गांठ ऊपर-नीचे हिलती महसूस होना। 

    See also  महिलाओं के लिए शिलाजीत के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? जानें डॉक्टर से

    इस दौरान इस बात का ध्यान रहे अगर सूजन की समस्या तेजी से बढ़ रही है और साथ में काफी ज्यादा दर्द भी महसूस हो रहा है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    हार्मोन असंतुलन के लक्षणों की पहचान कैसे की जा सकती है?

    आम तौर पर, थायराइड की दो किस्में होती हैं, जिसमें पहली है ग्रंथि का कम काम करना जिसे हाइपोथायरॉइड कहा जाता है और दूसरी है ग्रंथि का ज्यादा काम करना जिस को हाइपरथाइरॉइड के नाम से जाना जाता है। 

    क्या हो सकते हैं हाइपोथायराइड के लक्षण?

    हाइपो थायराइड की समस्या के लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. अचानक से एक व्यक्ति का वजन बढ़ जाना। 

    2. काफी ज्यादा थकान और सुस्ती महसूस होना। 

    3. काफी ज्यादा ठंड महसूस होना। 

    4. बार -बार कब्ज की समस्या होना। 

    5. त्वचा में रूखापन आ जाना। 

    6. ज्यादातर महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता होना। 

    क्या हो सकते हैं हाइपरथाइराइड के लक्षण? 

    हाइपरथाइराइड के लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. व्यक्ति का वजन कम हो जाना। 

    2. दिल की धड़कन काफी ज्यादा तेज हो जाना। 

    3. पीड़ित व्यक्ति के हाथों का कांपना। 

    4. एक व्यक्ति को काफी ज्यादा पसीना आना। 

    5. चिड़चिड़ापन या फिर घबराहट महसूस होना। 

    6. नींद की समस्या मतलब कि नींद कम आना। 

    ध्यान रहे अगर इस तरह की स्थिति में आपको गर्दन की सूजन के साथ इन में से कोई लक्षण दिखाई दे तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर के साथ संपर्क करना चाहिए और वक्त रहते थायराइड की जांच महत्वपूर्ण तौर पर करवानी चाहिए। 

    See also  क्या विटामिन डी की कमी से स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

    निष्कर्ष: थायराइड की समस्या आम है, विशेषकर महिलाओं में, पर समय पर पहचान और सही इलाज के साथ इसे पूरी तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। गर्दन में अचानक और बार-बार होने वाली सूजन को आम समझ कर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, अगर आपको सूजन के साथ तेज दर्द या फिर बुखार होना, सांस लेने में दिक्कत महसूस होना, बहुत तेजी से वजन कम या फिर ज्यादा होना, दिल की धड़कन कम और काफी तेज महसूस होना जैसे लक्षण महसूस हों, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा, अगर परिवार में पहले से ही कोई व्यक्ति इस बीमारी से पीड़ित है और गर्दन में सूजन या फिर इससे जुड़े कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो भी आपको जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा करने पर आप आगे आने वाली जटिलताओं से अपना बचाव कर सकते हैं। नियमित जांच, दवाओं और संतुलित भोजन का सेवन करने से मरीज एक आम जीवन बतीत कर सकता है। इसके बारे में, ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और गर्भावस्था के दौरान होने वाली किसी भी तरह की या फिर थायराइड की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इस के विशेषज्ञों से इस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।