Contact Us

    Fallopian tube issues

    एनीमिया की शुरुआत में महिलाओं में कौन-कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    भागदौड़ भरी जिन्दगी के कारण आज की महिलाएं अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाती हैं और कई तरह की समस्याओं का शिकार हो जाती हैं। दरअसल, आज की महिलाओं का काफी ज्यादा तनाव में रहने और साथ में अपने खानपान पर अच्छे तरीके से ध्यान न दे पाने की वजह से उनके शरीर में पोषक तत्वों की काफी ज्यादा कमी हो जाती है। जिसकी वजह से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होने और बढ़ती उम्र के कारण शरीर में खून की कमी होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे एनीमिया के नाम से जाना जाता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि कम में से ज्यादातर महिलाएं शरीर में खून की कमी यानी कि एनीमिया की समस्या से काफी ज्यादा परेशान रहती हैं। इसके अलावा, शरीर में खून की कमी होने की वजह से ज्यादातर महिलाओं को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में एनीमिया की समस्या के दौरान नज़र आने वाले लक्षणों को बिल्कुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। एनीमिया की शुरुआत में महिलाओं में कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिस में थकान और कमजोरी होना, चक्कर आना और सिर दर्द होना, नाखूनों का कमजोर हो जाना, बालों का काफी ज्यादा झड़ना, मूड में बदलाव होना, सांस लेने में दिक्कत महसूस होना और त्वचा का रंग पीला पड़ जाना जैसे कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। एनीमिया की समस्या गंभीर होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे आगे चलकर शरीर को होने वाली गंभीर समस्याओं से अपना बचाव किया जा सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  क्या गर्भवती महिला के लिए आठवें महीने में डिलीवरी कराना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

    एनीमिया की शुरुआत में महिअलों में दिखने वाले लक्षण 

    दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि महिअलों में अक्सर खून की कमी की समस्या को देखा जा सकता है। इसकी वजह से महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें होने लग जाती हैं। ऐसे में, महिलाओं में एनीमिया की शुरुआत में निम्नलिखित लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिनको आम समझ कर नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए:

    1. थकान और कमजोरी होना

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जब किसी महिला के शरीर में खून की कमी हो जाती है, तो उसको शरीर में काफी थकान और कमजोरी होने जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में शरीर में थकान बने रहने का कारण यही होता है, कि शरीर में खून की कमी होने पर शरीर की मांसपेशियों और टिश्यूज तक अच्छे तरीके से ऑक्सीजन की मात्रा नहीं पहुंच पाती है। दरअसल, अगर इस दौरान आपके शरीर में लगातार कमजोरी और थकान बनी रहे, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना करना चाहिए। 

    See also  पीरियड में कम ब्लीडिंग होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके उपचारों के बारे में

    2. चक्कर और सिर दर्द होना 

    आम तौर पर, एनीमिया की समस्या से पीड़ित महिअलों को चक्कर आना, सिर में दर्द होना, काफी ठंड लगना और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न हो पाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

    3. नाखूनों का कमजोर हो जाना 

    महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने पर या फिर एनीमिया की समस्या होने पर, उनको नाखूनों के कमजोर होने या फिर इनके टूट जाने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति काफी ज्यादा दर्दनाक भी हो सकती है। दरअसल,

    कमजोर नाखूनों के इन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 

    4. बालों का काफी ज्यादा झड़ना

    आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में शरीर में खून की कमी होने की वजह से महिलाओं के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से एक महिला को बाल झड़ने, टूटने और बालों के काफी ज्यादा पतला हो जाने जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

    5. मूड में बदलाव होना 

    महिलाओं के शरीर में जब खून की काफी ज्यादा कमी हो जाती है, तो इस दौरान बहुत सी महिलाओं के मूड में बदलाव होना शुरू हो जाता है। एनीमिया की समस्या होने पर महिलाओं को काफी ज्यादा तनाव बेचैनी, चिड़चिड़ापन और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होना जैसी कई तरह बदलावों का सामना करना पड़ता है। इससे वह काफी ज्यादा परेशान रह सकती हैं। 

    See also  क्या विटामिन डी की कमी से स्पॉटिंग की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

    निष्कर्ष: हम में से ज्यादातर महिलाएं शरीर में खून की कमी जैसी समस्या से परेशान रहती हैं, जिसे एनीमिया भी कहा जाता है। एनीमिया जैसी समस्या की शुरुआत में महिलाओं को कई तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ता है, जिसमें थकान होना, कमजोरी होना, चक्कर आना, सिर दर्द होना, नाखूनों का कमजोर हो जाना, बालों का काफी ज्यादा झड़ना, बालों का पतला हो जाना, काफी ज्यादा ठंड लगना, हाथों-पैरों का ठंडा होना, शरीर में झुनझुनी महसूस होना, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से न हो पाना, मूड में बदलाव होना, सांस लेने में दिक्कत महसूस होना और त्वचा का रंग पीला पड़ जाना जैसे कई तरह के लक्षणों का सामना करना शामिल हो सकता है। महिलाओं में यह समस्या काफी आम है। इस तरह की समस्या से अपना बचाव करने के लिए आप अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स को शामिल कर सकती हैं। एनीमिया की समस्या होने इन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है। इस दौरान, काफी ज्यादा और गंभीर समस्या महसूस होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए और शरीर से जुड़ी ऐसी ही किसी समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इस के विशेषज्ञों से इस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।