Contact Us

    Maternity health concern

    क्या है महिलाओं में यूटीआई की समस्या? यूटीआई होने पर महिलाओं को सेक्स से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानें

    आज के समय में लोगों का खानपान बहुत ही ज्यादा बदल गया है, जो उनकी सेहत को बुरी तरीके से प्रभावित करता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि रोजाना गैर सेहतमंद खाने का सेवन करना, गंदी टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करना और न जाने ऐसे बहुत से कारणों की वजह से महिलाओं को तरह -तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें UTI यानी कि यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या शामिल हो सकती है। असल में, महिलाओं में UTI की समस्या होना बहुत ही आम होता है, जिस पर अगर वक्त रहते ध्यान न दिया जाये, तो यह समस्या आगे चलकर सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। इतना ही नहीं, इस समस्या के बढ़ने पर महिअलों को सेक्स के दौरान कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। 

    अक्सर यह पाया जाता है, कि महिलाएं और पुरुष सेक्स के दौरान अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं और इस बात को आसानी से नज़रअंदाज कर देते हैं। इस तरह की स्थिति में, हम सभी को इसके बारे में जानना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है, कि जब महिलाएं सेहत से जुड़ी तरह तरह की समस्याओं जैसे UTI की समस्या से जूझ रही होती हैं, तो सेक्स के दौरान उन को बहुत सी महत्वपूर्ण बातों का ध्यान करना जरूरी होता है। 

    See also  पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज होने पर क्या किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें सफेद डिस्चार्ज से राहत पाने के डाइट टिप्स

    ऐसे में बहुत सी महिलाएं जानना चाहती हैं, कि आखिर यूटीआई की समस्या क्या होती है और महिलाओं को यूटीआई की समस्या होने पर सेक्स से जुड़ी किन जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है? दरअसल, ज्यादातर महिलाओं में पेशाब की नली का संक्रमण होना बहुत आम है, जिसे यूटीआई कहा जाता है। ऐसे में महिलाओं को पेशाब वाली जगह पर जलन होना, बार बार पेशाब आना, दर्द होना या फिर पेशाब करते वक्त खून आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर महिलाएं सेक्स करती हैं, तो यह समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं और ठीक होने में ज्यादा वक्त ले सकती हैं। अगर आप चाहती हैं, कि यह समस्या ज्यादा न बढ़े और अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाते वक्त आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, तो आपको इस दौरान इन बातों का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है, जिसमें सेक्स से परहेज करना, कंडोम का इस्तेमाल करना, सफाई का पूरा ध्यान रखना और साथ में शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करना शामिल होता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    यूटीआई होने पर शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ी ख़ास बातें

    यूटीआई के दौरान महिलाओं को सेक्स करते वक्त निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि 

    See also  क्या गर्भवती महिला के लिए आठवें महीने में डिलीवरी कराना सुरक्षित होता है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

    1. सेक्स से परहेज करें 

    यूटीआई की समस्या होने पर कुछ दिनों तक सेक्स से परहेज करें। जब तक कि आपका इलाज पूरा न हो जाए और जलन या फिर दर्द जैसे लक्षण खत्म न हो जाएँ आपके लिए तब तक सेक्स से दूरी बनाकर रखनी ही ठीक होगी। ऐसा करने पर आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। वहीं अगर इस समस्या के चलते आप बिना सोचे समँझे सेक्स करते हैं, तो इससे न केवल आपकी इंफेक्शन बढ़ सकती है, बल्कि इससे दर्द भी काफी हद तक बढ़ सकता है। 

    2. शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

    दरअसल, इस तरह की स्थिति में विशेष तौर पर सेक्स के दौरान होने वाली असुविधा जैसे शरीर से जुड़े किसी भी तरह के संकेतों को अनदेखा करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सेक्स के दौरान, असहजता, दर्द, जलन या फिर खून आना जैसे लक्षणों को आम समझ कर नजरअंदाज न करें। इस दौरान तुरंत रुके और अपने डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि यह लक्षण आपके शरीर के अंदर की समस्याओं का संकेत भी हो सकते हैं, जो किसी संक्रमण, एलर्जी या फिर अन्य सेहत से जुड़ी समस्या के कारण हो सकते हैं। इनका समय पर इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    3. इलाज अधूरा न छोड़ें

    यूटीआई, जैसी समस्या का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से होता है, पर बहुत सी महिलाएं इन दवाओं को बीच में ही छोड़ देती हैं, क्योंकि इससे कुछ ही दिनों में लक्षणों में सुधार हो जाता है। इलाज पूरा न लेने पर इंफेक्शन बार-बार लौट सकती है, क्योंकि इस दौरान बैक्टीरिया पूरी तरीके से ठीक नहीं हो पाता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर पूरा इलाज लेना महत्वपूर्ण होता है। 

    See also  एनीमिया की शुरुआत में महिलाओं में कौन-कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    निष्कर्ष: सेक्स के दौरान UTI की समस्या को हलके में लेना एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है। यह बात सही है, कि महिलाओं में पेशाब की नली का संक्रमण होना बहुत आम है, जिसे यूटीआई कहा जाता है, पर वक़्त रहते इस पर ध्यान न देना इस रोग की गंभीरता को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। हर महिला का शरीर अलग होता है, जिससे समस्या की गंभीरता भी काफी अगल हो सकती है। इस दौरान साफ़-सफाई का ध्यान रखने, थोड़ी सी सावधानी का इस्तेमाल करने और सही इलाज करने पर इस समस्या को जल्दी ठीक किया जा सकता है। UTI की समस्या ज्यादा बढ़ने और काफी लम्बे वक्त तक बने रहने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और UTI जैसी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वीमेन में जाकर इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।