Contact Us

    vitamin d deficiency

    पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज होने पर क्या किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें सफेद डिस्चार्ज से राहत पाने के डाइट टिप्स

    आम तौर पर, लगभग सभी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान और बाद में कई तरह की समस्यायों का सामान रकना पड़ता है, जिसकी वजह से उनकी जीवनशैली गंभीर रूप से प्रभावित हो जाती है। दरअसल, पीरियड्स के बाद कई बार ऐसा होता है, कि महिलाओं के शरीर से खून बहना तो बंद हो जाता है, पर उनको इसके बाद सफेद पानी या फिर व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पीरियड्स के बाद महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से सफेद पानी या फिर व्हाइट डिस्चार्ज होना आम आम समस्या होती है, जिससे लगभग सभी महिअलों को गुजरना पड़ता है। दरअसल, इस तरह की स्थिति में जब किसी महिला को सफेद डिस्चार्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है, तो इसके साथ -साथ उनको कई प्रकार की दुर्गन्ध, जलन या फिर दूसरी समस्यायों के लक्षणों से भी गुजरना पड़ सकता है, जिन को उसे बिलकुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। 

    इसका पता चलते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, अगर इस पर विशेष ध्यान न दिया जाये, तो यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। दरअसल, इस पर डॉक्टर का भी यही कहना है, कि पीरियड्स के बाद सफेद पानी की समस्या होना किसी प्रकार के संक्रमण का संकेत हो सकता है। पीरियड्स के बाद सफेद पानी आने जैसी इस इंफेक्शन से अपना बचाव करने के लिए आप हाइजीन से जुड़ी कुछ आदतों को अपना सकते हैं, जिसमें अंडर गारमेंट्स की साफ-सफाई का ध्यान रखना, हमेशा कॉटन के बने अंडरगार्मेंट्स को ही पहनना और रोजाना अपने इंटिमेट एरिया की सफाई करना शामिल हो सकता है। इसके साथ -साथ आप इस समस्या से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे कि रोजाना अंजीर और आंवले का सेवन करना। दरअसल, इन का सेवन करने से आपको सफेद पानी की समस्या से जल्द से जल्द आराम प्राप्त हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    See also  एनीमिया की शुरुआत में महिलाओं में कौन-कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज होने पर क्या किया जा सकता है? 

    दरअसल, पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज होने पर निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जा सकता है। जिसमें शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. साफ-सफाई का ध्यान रखना 

    आम तौर पर, पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज की समस्या होने पर आप अपने इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रख सकते हैं। इसके साथ ही अपने प्राइवेट पार्ट्स की अच्छे तरीके से साफ़ सफाई करने के लिए साफ़ पानी और अपने डॉक्टर की सलाह पर एक विशेष साबुन या फिर इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि महिला का यह एरिया काफी ज्यादा संवेदनशील होता है, इसलिए इस तरह की स्थिति में, हाइजिन से जुड़ी सभी बातों का अच्छे से ध्यान रखना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। 

    See also  क्या है महिलाओं में यूटीआई की समस्या? यूटीआई होने पर महिलाओं को सेक्स से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? डॉक्टर से जानें

    2. सही अंडरवियर का इस्तेमाल करें 

    दरअसल, कॉटन से बने कपड़े प्राइवेट पार्ट्स के लिए काफी ज्यादा आरामदायक होते हैं। असल में, यह पानी और नमी को अच्छी तरह सोख लेते हैं और स्किन को बहुत आराम देते हैं। इसलिए, अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने और इंफेक्शन को कम करने के लिए हमेशा कॉटन के बने अंडरवियर और कपड़ों का ही इस्तेमाल करें। 

    सफेद डिस्चार्ज से राहत पाने के लिए डाइट टिप्स

    दरअसल, सफेद डिस्चार्ज से राहत पाने के लिए आप अपनी डाइट में निम्नलिखित चीजों को शामिल कर सकते हैं, जैसे कि 

    1. इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में अंजीर का सेवन कर सकती हैं। 

    2. सफेद डिस्चार्ज से राहत प्रदान करने में आंवला काफी फायदेमंद हो सकता है, इसलिए आप रोजाना अपनी डाइट में आंवले का जूस या फिर आंवले का मुरब्बा शामिल कर सकते हैं। 

    3. इस तरह की समस्या होने पर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। 

    निष्कर्ष: सच में, पीरियड्स के दौरान और बाद में महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें व्हाइट डिस्चार्ज भी शामिल है। पीरियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज की समस्या होना एक आम बात होती है, जिससे लगभग सभी महिलाएं प्रभावित होती हैं। पीरियड्स के बाद सफेद पानी आने की इस इंफेक्शन से बचने के लिए आप अंडर गारमेंट्स की साफ-सफाई का ध्यान रखना, हमेशा कॉटन के बने अंडरगार्मेंट्स को ही पहनना और रोजाना अपने इंटिमेट एरिया की सफाई करना जैसी हाइजीन से जुड़ी कुछ आदतों को अपना सकते हैं। इसके अलावा, अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने और नियमित इसका सेवन करने से आपको सफेद पानी की समस्या से तुरंत आराम मिल सकता है। पर, अगर आपको काफी लम्बे समय तक इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसके लिए आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि, पीरियड्स के बाद सफेद पानी की समस्या होना किसी प्रकार के संक्रमण का संकेत हो सकता है। इसलिए, इसका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपको भी इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करनी है, या फिर अगर आपको भी पीरियड्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और आप इसका तुरंत समाधान चाहते हैं, तो आप आज ही द गुड हेल्थ क्लिनिक फॉर वूमेन में जाकर इस के विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    See also  पीरियड में कम ब्लीडिंग होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके उपचारों के बारे में